उत्तराखंड
सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट आज शीतकालीन के लिए होंगे बंद…
देहरादून: उत्तराखंड में स्थित सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकालीन के लिए बंद होंगे। इसकी तैयारी कुछ दिनों से चल रही थी। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से लगाई गई पाबंदियों की से इस बार श्रद्धालु हेमकुंड साहिब में हर साल की अपेक्षा कम पहुंच पाए। रविवार दोपहर 1:30 बजे हेमकुंड साहिब के द्वार शीतकालीन के लिए बंद हो जाएंगे। सुबह सुबह नौ बजे से हेमकुंड साहिब स्थित गुरुद्वारे में शबद कीर्तन का पाठ शुरू है, जो दोपहर 12 बजे तक चलेगा। इसके गुरुग्रंथ साहिब का हुक्मनामा लिया जाएगा उसके बाद इस साल की अंतिम अरदास होगी। दोपहर एक बजे पवित्र गुरुग्रंथ साहिब का हुकुमनामा लिया जाएगा और पवित्र गुरुग्रंथ साहिब को पंजाब से आए विशेष बैंड की धुन के साथ पंच प्यारों की अगुवाई में दरबार साहिब से सचखंड साहिब (गर्भग्रह) में लाया जाएगा। इसी के साथ दोपहर डेढ़ बजे हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


