शुभमन गिल ने अंग्रेजों को घर में पटका, दोहरे शतक के बाद धमाकेदार सेंचुरी... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

शुभमन गिल ने अंग्रेजों को घर में पटका, दोहरे शतक के बाद धमाकेदार सेंचुरी…

उत्तराखंड

शुभमन गिल ने अंग्रेजों को घर में पटका, दोहरे शतक के बाद धमाकेदार सेंचुरी…

बर्मिंघम: ये कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल इस वक्त अपने करियर की सबसे बेस्ट फॉर्म में चल रहे हैं। हेडिंग्ले में शतक बनाने के बाद शुभमन गिल ने एजबेस्टन में भी पहली पारी में दोहरा शतक लगाया। गिल इसके बाद भी नहीं रुके और उन्होंने एजबेस्टन की दूसरी पारी में भी सेंचुरी लगा दी है। इस सीरीज में गिल इस शतक के दम पर दो ही टेस्ट मैचों में 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन के चार वर्ष पूर्ण होने पर “विकास संकल्प पर्व” के तहत केदारनाथ धाम में विशेष पूजा अर्चना

शुभमन गिल ने किया कमाल
शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ एक और शतकिय पारी खेल दी है। गिल ने दूसरी पारी में 129 गेंदों पर शतक ठोक दिया। गिल ने अपनी पारी में 9 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। इससे पहले उन्होंने पहली पारी में भी 269 रन की पारी खेली थी। वहीं गिल के इस सीरीज में 500 से ज्यादा रन अब हो चुके हैं।

टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान:
सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज, कोलकाता, 1978
विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 2014
शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन, 2025

शुभमन गिल ने इसके अलावा एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। शुभमन गिल अब एक ही टेस्ट मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया है। गावस्कर के नाम 344 रन थे। लेकिन गिल ने अब उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

Popular Post

Recent Posts

To Top
0 Shares
Share via
Copy link