उत्तराखंड
70 वर्षीय बुजुर्ग की जान बचाने फरिश्ते की तरह पहुंची SDRF उत्तराखंड की टीम, वाहन से पहुंचाया एम्स अस्पताल…

उत्तराखण्ड पुलिस की एसडीआरएफ (SDRF ) की टीम ने एक बार फिर फरिश्ते की तरह आकर एक बुजुर्ग व्यक्ति की जान बचाई है। जानकरी के अनुसार, ऋषिकेश में पशुलोक बैराज जलाशय में बने चैनल पर 70 वर्षीय बुजुर्ग अचानक नदी में गिर गए जिसके बाद वे आगे चैनल में जाकर फंस गए। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर SDRF उत्तराखण्ड पुलिस की टीम पहुंची।
SDRF टीम ने त्वरित कार्यवाही हुए तत्काल बैराज में उतरकर व्यक्ति को चैनल से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति को काफी चोट आई हुई थी व रक्तस्राव भी हो रहा था, अतः SDRF टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए उन्हें तुरन्त एम्स अस्पताल पहुंचाया गया। बुज़ुर्ग व्यक्ति द्वारा बताया गया की वह दुर्भाग्य से नदी में गिर गए थे व बहकर चैनल में जा फंसे। वह मदद के लिए काफी देर से पुकार रहे थे कि तभी SDRF किसी फरिश्ते की तरह उनके प्राणों की रक्षा के लिए प्रकट हो गयी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




