उत्तराखंड
बारिश की चेतावनी के बीच नैनीताल में तीन दिन बंद रहेंगे स्कूल…

मौसम विभाग देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई से 13 जुलाई 2023 तक जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है, साथ ही वर्तमान में जनपद के समस्त पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा होने व नदियों, नालों, गधेरों मेें तेज जलप्रवाह की सम्भावना है।
स्थिति को देखते हुये जिलाधिकारी/अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण वंदना ने जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं व आंगनवाडी केन्द्रों में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक तीन दिवसीय अवकाश घोषित किया हैं।
उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये 10 जुलाई से 13 जुलाई को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनवाडी केन्द्र बन्द रहेंगे, साथ ही प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल, अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों , कार्यालयोें में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




