उत्तराखंड
Sarkari Naukri: UKPSC ने इस भर्ती परीक्षा को किया स्थागित, अब इस दिन होगा एग्जाम…

युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने रक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि में बड़ा बदलाव किया है। बताया जा रहा है कि अब ये परीक्षा छह अगस्त को होगी। ये परीक्षा हरिद्वार व हल्द्वानी में आयोजित की जाएगी। जिसके आदेश जारी किए गए है।
मिली जानकारी के अनुसार यूकेपीएससी की रक्षक भर्ती परीक्षा पहले परीक्षा 16 जुलाई को होनी थी, जिसकी तिथि बदलकर छह अगस्त कर दी गई है। इस परीक्षा के लिए 22 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
जारी आदेश में लिखा है कि दिनांक 16 जुलाई , 2023 को हरिद्वार में कांवड़ यात्रा होनी है। जिस कारण अभ्यर्थियों के आवागमन एवं परीक्षा के आयोजन में व्यवधान पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 16 जुलाई , 2023 को परीक्षा का आयोजन स्थगित किया जाता है ।
तदक्रम में प्रश्नगत परीक्षा का आयोजन दिनांक 6 अगस्त , 2023 ( रविवार ) को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक हरिद्वार एवं हल्द्वानी नगर के परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा । अभ्यर्थी परीक्षा हेतु अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in से दिनांक 22 जुलाई , 2023 से डाउनलोड कर सकते है ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




