उत्तराखंड
Sarkari Jobs: उत्तराखंड पुलिस विभाग में जल्द हो सकती है इन पदों पर भर्ती, मिली मंजूरी…
Sarkari Jobs: उत्तराखंड में युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि पुलिस के 327 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को कार्मिक के साथ ही वित्त और गृह विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है। आगामी कैबिनेट में इस प्रस्ताव को रखा जा सकता है। बैठक में भर्ती प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लग सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय ने नए थाने, चौकी खुलने के बाद शासन को 327 पदों में 27 पद हेड कांस्टेबल, 234 पद कांस्टेबल, छह पद कांस्टेबल ड्राइवर, 27 पद फोर्थ का प्रस्ताव शासन को भेजा था। लेकिन अभी तक पुलिस मुख्यालय का प्रस्ताव कार्मिक, वित्त और गृह विभाग में अटका पड़ा हुआ था। रिपोर्टस की मानें तो अब मुख्यालय के प्रस्ताव को कार्मिक विभाग के साथ ही वित्त और गृह विभाग की भी मंजूरी मिल गई है। जल्द ही ये प्रस्ताव कैबिनेट में भेजा जाएगा। जिसके बाद इन पदों पर भर्ती की जा सकती है।
बताया जा रहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत और युवाओं को रोजगार देने के लिए पुलिस विभाग में जल्द 250 दारोगा की भर्ती होगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में की थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



