उत्तराखंड
दुखद: दो युवकों की वाहन दुर्घटना में मौत से पट्टी उपली रमोली में शोक की लहर
बीती रात प्रतापनगर ब्लॉक के पट्टी उपली रंगोली की कोडार दीन गांव मुखेम मोटर मार्ग पर ओनालगाँव के समीप दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है ।
मुखमाल गाँव निवासी बाल कृष्ण 19 पुत्र गुड्डू सिंह राणा ओर पोखरी निवासी विपिन 17 पुत्र अजय पोखरियाल दिन में आधार कार्ड बनाने उत्तरकाशी गए थे भारी बरसात के कारण घर आने में लेट हो गई ओनल गांव के समीप भारी बरसात और सड़क पर पत्थर होने की वजह से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिससे मौके पर ही दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी।
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर छा गई है। दोनों युवकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दुखद हादसे पर जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा और क्षेत्र के कई अन्य जन-प्रतिनिधियों ने भी शोक व्यक्त किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…

















Subscribe Our channel


