रुद्रप्रयाग
Uttarakhand News: PWD के तीन इंजिनयरों पर गिरी गाज, दो निलंबित, जानें मामला…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में बदरीनाथ राजमार्ग पर नरकोटा में चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना के निर्माणाधीन पुल की शटरिंग टूटने के मामले में शासन ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले में पीडब्लूडी के तीन इंजीनियरों पर गाज गिरी है। बताया जा रहा है कि एक सहायक अभियंता और एक कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया। जबकि कार्यपालक अभियंता को फील्ड से हटाकर मुख्य अभियंता के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नरकोटा में निर्माणाधीन डबल लेन पुल की शटरिंग 20 जुलाई को अचानक गिर गई थी। इसकी चपेट में आकर तीन श्रमिकों की मृत्यु हो गई थी, जबकि सात घायल हो गए थे। मामले में अब राजमार्ग खंड लोनिवि श्रीनगर के सहायक अभियंता राजीव शर्मा व कनिष्ठ अभियंता रवि कोठियाल को निलंबित कर दिया गया है, जबकि अधिशासी अभियंता बलराम मिश्रा को प्रमुख अभियंता कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
वहीं इससे पहले मामले में पुलिस ने मृतकों के परिजनों की तहरीर पर पुल का निर्माण करा रही कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की थी। मामले में प्रोजेक्ट मैनेजर और सहायक इंजीनियर को जेल भेज दिया गया था। वहीं रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी ने प्रकरण के संबंध में अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी। सचिव लोनिवि आरके सुधांशु ने बताया कि इस प्रकरण की विभागीय जांच भी कराई जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






