रुद्रप्रयाग
Kedarnath Yatra: नए रिकॉर्ड की ओर केदारनाथ यात्रा, अब तक 15 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन…
Kedarnath Yatra 2022: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा समापन की ओर है। केदारनाथ धाम की बात करें तो इस बार नया रिकॉर्ड बना है। पहली बार किसी यात्रा सीजन में 15 लाख यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। जो एक नया कीर्तिमान है। अभी भी 10 दिन की यात्रा बाकी है। ऐसे में यह आंकड़ा बढ़ सकता है।
रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि दो साल कोरोना महामारी के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद थी और अभी तक 15 लाख से ज्यादा यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।जो कि एक रिकॉर्ड बन गया है। यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास किए गए हैं। यात्रा मैनेजमेंट काफी चुनौतीपूर्ण रहा। यात्रियों को समय पर दर्शन कराना और यात्रियों को लंबे समय तक लाइन में न लगना पड़े इसके लिए व्यवस्थाएं बनाना काफी चुनौती भरा रहा।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि कोरोनाकाल के बाद यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने की पहले से ही उम्मीद थी। जिसके बाद पैदल यात्रा रूट का रख-रखाव, पैदल मार्ग पर पानी की व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था, रेन शेल्टर, टोकन सिस्टम आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई। इसका ही परिणाम है कि रिकार्ड यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे हैं।
धाम में इन दिनों मौसम साफ है। सुबह से शाम तक बाबा केदार की नगरी में चटक धूप खिल रही है। जिससे धाम की चारों की ओर पहाड़ियां चांदी की तरह चमक रही हैं। धाम की पैदल व हेलीकॉप्टर यात्रा विधिवत संचालित हो रही है। बाबा केदार के दर्शनों के लिए यात्रियों की लंबी लाइन लग रही है, जबकि संध्याकालीन आरती के समय भी मंदिर परिसर में खूब भीड़ जमा हो रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel



