रुद्रप्रयाग
Big breaking: 6 नवंबर को बंद होंगे बाबा केदार के कपाट, जानिए आगे का शेड्यूल…
देश-विदेश के करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र भगवान केदारनाथ धाम के कपाट 6 नवंबर को भैया दूज के दिन सुबह साढ़े आठ बजे बंद कर दिए जाएंगे। इसके लिए बाबा केदार की उत्सव डोली का कार्यक्रम घोषित किया गया है। 6 नवंबर को भैया दूज के दिन केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे। उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के कार्याधिकारी ने बताया कि 6 नवंबर को भगवान केदारनाथ की उत्सव डोली केदार मंदिर से प्रातः 8:30 बजे प्रस्थान करते हुए रात्रि विश्राम रामपुर करेगी।
अगले दिन 7 नवंबर को प्रातः रामपुर से प्रस्थान करते हुए उत्सव डोली फाटा, नारायणकोटी होते हुए रात्रि विश्राम गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर में करेगी। 8 नवंबर को गुप्तकाशी के विश्वनाथ मंदिर से प्रस्थान करते हुए करीब 11 बजे सुबह पंच केदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में प्रवेश करेगी। पूजा अर्चना और परम्परानुसार डोली को शीतकालीन गद्दी स्थल में विराजमान किया जाएगा। जहां बाबा केदार की छह महीने शीतकालीन पूजाएं की जाएंगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…






















Subscribe Our channel




