रुद्रप्रयाग
गुप्तकाशी-ल्वारा मोटर मार्ग पर हुआ हादसा प्रशासन की तत्परता से बची यात्रियों की जान

आज दोपहर लगभग 12:50 बजे एक मैक्स वाहन संख्या UK 10 TA 0096, जो केदारनाथ से लौटते हुए गुप्तकाशी-ल्वारा मोटर मार्ग के रास्ते रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था, वह टेमरिया के समीप स्थित गिवाड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
वाहन में चालक सहित कुल 09 व्यक्ति सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल सक्रियता दिखाई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित रूप से वाहन से बाहर निकालकर त्वरित प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। तत्पश्चात सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में उपचार हेतु भेजा गया है।
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, आपदा प्रबंधन टीम की सजगता और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से एक बड़ी अनहोनी को टाला जा सका। सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
जिला प्रशासन मानसून काल के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु प्रशासन पूरी तरह सजग और तैयार है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel







