उत्तराखंड
रुद्रप्रयाग: जिले में फिर लगेगा पासपोर्ट कैम्प, नागरिकों को एक जगह पर मिलेंगी सभी सुविधाएं
रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग में पासपोर्ट सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से पासपोर्ट मोबाइल वैन सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। विदेश मंत्रालय के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून के निर्देशानुसार 19, 20 एवं 21 मार्च 2025 को अगस्त्यमुनि स्थित क्रीड़ा भवन मैदान में यह सेवा प्रदान की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने बताया कि पूर्व में भी इस तरह का कैंप आयोजित किया गया था, जो सफल रहा। इसी को देखते हुए एक बार फिर मोबाइल वैन कैंप लगाया जा रहा है। इस कैंप के सफल संचालन हेतु जिला पर्यटन अधिकारी, रुद्रप्रयाग को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
आयोजन के दौरान नागरिकों को पासपोर्ट आवेदन, नवीनीकरण एवं अन्य संबंधित सेवाएं प्रदान की जाएंगी। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है, ताकि उन्हें पासपोर्ट संबंधी कार्यों के लिए अन्य शहरों का रुख न करना पड़े।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel

