उत्तराखंड
रुद्रप्रयाग: बी. फार्मा, डी. फार्मा की योग्यता रखने वाले बेरोजगारों को पास मौका, ऐसे करें आवेदन…
रुद्रप्रयाग : जनपद के अंतर्गत गुप्तकाशी, ऊखीमठ, गार्तिपाला व तिलवाड़ा बहुउद्देशीय साधन सहकारी समितियों को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र हेतु चयनित किया गया है। इनके संचालन हेतु बेरोजगार अर्ह अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन से संबंधित जानकारी के लिए विकास भवन में स्थित जिला सहायक निबंधक कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड (रुद्रप्रयाग) आर. एस. राणा ने अवगत कराया है कि चार बहुउद्देशीय साधन समितियों (गुप्तकाशी, ऊखीमठ, गार्तिपाला व तिलवाड़ा) को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के संचालन हेतु चयनित किया गया है।
उन्होंने कहा कि बी. फार्मा अथवा डी. फार्मा की योग्यता रखने वाले युवक व युवतियां संबंधित साधन समितियों में आगामी 15 दिन के भीतर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता सेवा, शर्तें व अधिक जानकारी के लिए विकास भवन में स्थित जिला सहायक निबंधक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम

















Subscribe Our channel


