उत्तराखंड
रुद्रप्रयाग: तीनों विकासखण्डों के दूरस्थ पोलिंग बूथों हेतु 67 मतदान पार्टियों को रवाना किया गया
रुद्रप्रयाग: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के अंतर्गत आज जनपद रुद्रप्रयाग के तीनों विकासखण्डों के दूरस्थ पोलिंग बूथों हेतु मतदान पार्टियों को रवाना किया गया।
जिसमें आज 67 मतदान पार्टियों को ससमय उनके संबंधित मतदान स्थलों के लिए रवाना किया गया, जिसमे से अगस्तमुनि से 20,जखोली से 42 तथा ऊखीमठ से 5 पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। जिन्हें मतपेटी सहित मतदान से संबंधित सभी आवश्यक सामग्री यथा- मतदाता सूची, सीलिंग सामग्री, बैलेट पेपर, स्टेशनरी किट आदि प्रदान की गई।
सभी मतदान पार्टियों द्वारा अपने-अपने दस्तावेजों का विधिवत सत्यापन कर गंतव्य की ओर प्रस्थान किया गया। मतदान कार्मिकों की सुविधा, सुरक्षा और समयबद्ध गंतव्य पर पहुँच सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन द्वारा समुचित प्रबंध किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की…
अंकिता को न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध, माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप होगा अगला निर्णय: सीएम
‘शब्दोत्सव’ के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रखे राज्य सरकार के संकल्प और उपलब्धियां…
मुख्यमंत्री ने खैरीमान सिंह में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर का निरीक्षण किया…

















Subscribe Our channel





