उत्तराखंड
लंबे समय से एक जगह पर डटे कर्मचारियों को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर RRP ने इनको सौंपा ज्ञापन…
लंबे समय से एक जगह पर डटे कर्मचारियों को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर RRP ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीबीआरसी पुरुषोत्तम से मुलाकात में कहा कि जलागम, जल संस्थान और रेशम जैसे विभागों में 15-20 साल से अधिक समय से अधिकारी कर्मचारी देहरादून में ही डटे हुए हैं, इनको स्थानांतरित किया जाना जरूरी है।
शिव प्रसाद सेमवाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से यह भी मांग की कि चुनाव से पहले किसी भी ऐसे अधिकारी को गृह जिले में ना रहने दिया जाए जो चुनाव कार्यो से जुड़ा हुआ हो।
सेमवाल ने कहा कि जिन भी जिलों में अधिकारियों को तीन-चार साल से अधिक हो गए हैं, उनका स्थानांतरण कर दिया जाए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उचित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना चुनाव आयोग की प्राथमिकता में है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



