उत्तराखंड
ऋषिकेश नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर शंभू पासवान सहित 40 पार्षदगणों ने ली अपने पद की शपथ

नगर निगम के प्रशासक/ जिलाधिकारी सविन बंसल ने दिलाई शपथ।
ऋषिकेश नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर शंभू पासवान सहित सभी 40 पार्षदगणों ने शुक्रवार को अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। श्री भरत मंदिर इंटर कालेज ऋषिकेश में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रशासक/जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान महापौर ने ऋषिकेश नगर निगम को स्वच्छ बनाने सहित विभिन्न विकास कार्यो को लेकर अपनी प्राथमिकता गिनाई और जनता के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नगर आयुक्त शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी स्मृता परमार, अन्य अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बडी संख्या में नगर निगम की जनता मौजूद थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




