उत्तराखंड
Welcome: कैबिनेट मिनिस्टर अग्रवाल का रिटायर्ड प्रिंसिपल पेंशनर्स संगठन ने किया वेलकम,,
ऋषिकेश। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की ओर से कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया है। यह कार्यक्रम अग्रवाल की चौथी बार जीत दर्ज करने पर आयोजित किया गया। वरिष्ठ नागरिकों ने उनकी जीत को अपनी जीत बताया।
आयोजित कार्यक्रम में अग्रवाल ने कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही वह आज मंत्री पद तक पहुंचे है। मुझे कोई बुजुर्ग जानता न भी हो, तो भी वह उनका सम्मान करते है। आज उसी सम्मान और बुजुर्गों के नजदीकी होने के कारण उन्हें चौथी बार प्रचंड जीत मिली। चुनाव में विभिन्न बाते उनके बारे में बनाई गई। मगर, वरिष्ठ नागरिकों ने मुझे कहा कि इस बार आप सबसे ज्यादा मतों से जीत दर्ज करने जा रहे हो।
इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल का व्यवहार ही उनका परिचय है। वह सभी के सुख और दुख में हमेशा साथ खड़े रहते है। बेदाग छवि और ऋषिकेश विधानसभा में अनेकों विकास कार्यों ने ही उनको इस मुकाम तक पहुंचाया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष एसके अग्रवाल,रिटायर्ड प्रिंसिपल पीएल रतूड़ी, जीसी सिंघल, यूएस मेहर, भारती पंत, राधेश्याम गुप्ता, एसके पयाल, एसएल आर्य, एसएन कांडपाल आदि बुजुर्ग नागरिक मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



