उत्तराखंड
उत्तराखंड में बदलने वाले है ओला-उबर के नियम, शुरू होगी ये योजना, जानें नई अपडेट…
उत्तराखंड में अब जल्द ही रेंट ए कैब योजना शुरू होने वाली है। राज्य में ओला-उबर जैसी ठेका गाड़ियों के संचालन को वैध करने के लिए नियमावली में बदलाव होगा। संशोधित नियमावली जल्द कैबिनेट में लाई जाएगी। जिसके बाद इसे लागू किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसटीए बैठक में रेंट ए कैब योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत पहले प्रदेशभर में इसे शुरू करने वालों को लाइसेंस दिए जाएंगे। जब इसका संचालन शुरू हो जाएगा तो उसी हिसाब से बाजार की जरूरतों और पर्यटकों के हिसाब से इसके किराए की दरें एसटीए तय करेगा। इन कैब की नंबर प्लेट काले रंग की होगी, जिस पर नंबर पीले रंग से लिखे होंगे।
बताया जा रहा है कि अभी उत्तराखंड ऑन डिमांड (सूचना प्रौद्योगिकी आधारित) ठेका गाड़ी द्वारा परिवहन नियमावली 2020 लागू है। ओला, उबर ने लाइसेंस लेने के लिए आवेदन किया था। सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण ने आवेदन लेने के बाद इनका परीक्षण इस नियमावली के तहत कर भी लिया है। इनके संचालन के लिए नियमावली में कुछ संशोधन की दरकार है। संशोधित नियमावली जल्द कैबिनेट में लाई जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

















Subscribe Our channel

