उत्तराखंड
डाक विभाग में स्टाफ ड्राइवर की भर्ती, 10वीं पास फटाफट भर दें फॉर्म…
ड्राइवर की सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए डाक विभाग में भर्ती निकली है। हाल ही में डाक विभाग, बिहार सर्किल के अलग-अलग डिवीजन के लिए स्टाफ ड्राइवर की भर्ती निकली है। इस भर्ती का विज्ञापन जारी हो गया है, साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। स्टाफ ड्राइवर के लिए अभ्यर्थी आखिरी तारीख 12 जनवरी 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in से फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।
इंडिया पोस्ट बिहार ड्राइवर की यह वैकेंसी बिहार के सर्किल ऑफिस, पटना डिवीजन, गया डिवीजन, भोजपुर डिवीजन, पटना, रोहताश, बेरूसराय, दरभंगा, मोतिगारी समेत अन्य डिवीजन के लिए है। कुल 19 पदों के लिए रिक्तियां निकाली गई हैं। इसमें से 17 पद अनारक्षित, 01 पद ईडब्ल्यूएस और 01 पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में अभ्यर्थी डिवीजन के मुताबिक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
डाक विभाग, बिहार सर्किल की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास लाइट एंड हैवी मोटर व्हीकल का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। साथ ही ड्राइविंग का तीन साल का अनुभव होना भी जरूरी है। योग्यता संबंधित अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

















Subscribe Our channel



