उत्तराखंड
उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश-मैदानों में घना कोहरा, कैसे रहेगा अगले 2 दिन मौसम…

उत्तराखंड में सोमवार से पहाड़ी इलाकों में बारिश और मैदानों में घने कोहरे के आसार बने हैं। मौसम विभाग ने हरिद्वार एवं यूएसनगर ने सोमवार को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 और 21 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश के आसार है।
वहीं 22 और 23 जनवरी को प्रदेशभर में बारिश एवं 2500 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। उधर, रविवार को कई जिलों में धूप खिली, जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है।
दून में तीन डिग्री चढ़ा पारा
दून में रविवार को दिन में अच्छी धूप खिली। सुबह एवं शाम को हवाएं चलती रही। रविवार को तापमान में 24 घंटे में तीन की बढ़ोत्तरी रही। शनिवार को जहां तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया था, रविवार को सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




