उत्तराखंड
Railway Update: रेल यात्रियों के लिए ज़रूरी खबर, इस दिन काठगोदाम की ये ट्रेनें रहेगी रद्द…

Railway Update: उत्तराखंडवासियों के लिए ज़रूरी खबर है। काठगोदाम स्टेशन से यात्रा करने की सोच रहे है तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनें रद्द कर दी है। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन के रद्द होने पर खेद जताया है साथ ही यात्रियों से अपील की है कि अन्य व्यवस्थाओं के साथ अपनी अग्रिम यात्रा करें।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेलवे प्रशासन ने पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल पर स्थित शक्तिगढ़, पालसित एवं रसूलपुर स्टेशनों पर तीसरे लाइन निर्माण के परिप्रेक्ष्य में नाॅन इंटरलाॅक कार्य किये जाने के कारण तथा उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के बारी ब्राह्मण स्टेशन पर सेटेलाइट फ्रेट टर्मिनस का कार्य किये जाने के कारण इज्जतनगर मंडल पर नीचे दी गयी गाड़ियों को निरस्त करने का फैसला किया है।
ये ट्रेनें रहेगी रद्द
- काठगोदाम से 12 से 18 सितम्बर, 2022 तक चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- हावड़ा से 10 से 16 सितम्बर, 2022 तक चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- काठगोदाम से 12 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 12210 काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- कानपुर सेन्ट्रल से 13 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 12209 कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




