मंहगाई की मारः दिवाली से पहले बढ़े दूध आटा-चावल सहित दालों के दाम, देखें नए रेट... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

मंहगाई की मारः दिवाली से पहले बढ़े दूध आटा-चावल सहित दालों के दाम, देखें नए रेट…

उत्तराखंड

मंहगाई की मारः दिवाली से पहले बढ़े दूध आटा-चावल सहित दालों के दाम, देखें नए रेट…

बढ़ती मंहगाई के बीच एक बार फिर त्योहारी सीजन से पहले मंहगाई की मार पड़ी है। दीपावली से पहले आटा, चावल, तेल, दूध समेत कई खाद्यान्न के दाम पांच से 10 फीसदी बढ़ गए है। वही दिवाली पर इलेक्ट्रोनिक्स का सामान के दाम भी बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में आमजन परेशान है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आटा और चावल एक हफ्ते में 10 फीसदी तक महंगा हो गया है। सामान्य चावल के दाम में चार से पांच जबकि ब्रांडेड चावल का रेट 10 रुपये किलो तक बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि आटा-चावल के साथ दालें भी महंगी हो गई हैं। एक हफ्ते के अंदर कुछ दालों की कीमत दो से पांच रुपये तक बढ़ी है।

वहीं दूध महंगा हो गया है। बताया जा रहा है कि अमूल और मदर डेरी ने दूध के रेट में दो रुपये की बढ़ोतरी की है। दो महीने के अंदर यह दूसरी बढ़ोतरी है। अब दूध की कीमत 61 से बढ़कर 63 रुपये लीटर पहुंच गई है। जिसके चलते दही, मक्खन और मह्वा भी महंगा हो गया है। जिससे अब दूध से बनने वाले उत्पाद और मिठाइयां भी महंगी हो सकती हैं।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
2 Shares
Share via
Copy link