सियासत: अचानक पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के घर पहुंच गए हरीश रावत, पूछ ली उम्र और फिर जवाब मिला ऐसा कि... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

सियासत: अचानक पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के घर पहुंच गए हरीश रावत, पूछ ली उम्र और फिर जवाब मिला ऐसा कि…

उत्तराखंड

सियासत: अचानक पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के घर पहुंच गए हरीश रावत, पूछ ली उम्र और फिर जवाब मिला ऐसा कि…

उत्तराखंड की सियासत में आजकल नित नए अजब-गजब किस्से सामने आ रहे हैं। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब कड़ाके की ठंड में सियासी पारा उछाल मारने लगा। दरअसल हुआ यूं कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अचानक आज पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के घर पहुंच गए। जैसे ही यह भनक उनके समर्थकों को लगी, सोशल मीडिया में सियारी पारा चढ़ गया। किंतु आज दोनों रावतों की मुलाकात एक खास अवसर पर हुई और ये अवसर था त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन का। हरीश रावत उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस मौके पर हरदा ने अपने ही अंदाज में तिरुदा से उनकी उम्र पूछ ली, किंतु शायद आज तिरुदा भी मूड में थे और उन्होंने भी अपने ही अंदाज में हरदा को इसका जवाब दे डाला। त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि उम्र क्यों पूछते हैं साहब? कहीं बीजेपी में हमारी सही उम्र बता दी तो रिटायरमेंट भी हो जाता है. कांग्रेस की तरह नहीं कि बढ़ती उम्र के साथ नेता भी चलता जाता है। इस पर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े। बताते चलें कि हरीश रावत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम रह चुके हैं। वहीं त्रिवेंद्र रावत भाजपा की सत्तारूढ सरकार में करीब चार साल तक मुख्यमंत्री रहे। धुर विरोधी दलों में होने के बावजूद ये दोनों नेता गाहे-बगाहे एक दूसरे की कुशल-क्षेम पूछते रहते हैं, ऐसे में चर्चाओं में भी बने रहते हैं।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
10 Shares
Share via
Copy link