उत्तराखंड
CM धामी के यूनिफॉर्म सिविल कोड ऐलान पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने कही ये बड़ी बात…
देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में 72 घंटे से भी कम का समय बचा है। प्रचार प्रसार थम गया है। लेकिन ऐसे में सीएम पुष्कर सिंह धामी के सिविल कोड के बयान से सियासी पारा चढ़ गया है। के बाद प्रदेश में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति शुरू हो गई है। एक ओर जहां कांग्रेस ने सीएम धामी के बयान पर पलटवार किया है। तो वहीं, बीजेपी ने कहा है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान बिल्कुल सही है।
उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड, खालिस्तान और कांग्रेस एवं पाकिस्तान के कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद में भूमिका को लेकर बीजेपी के महासचिव अरुण सिंह का बड़ा बयान आया है। यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बात करते हुए बीजेपी महासचिव ने कहा कि ये हमारी वैचारिक प्रतिबद्धता रही है। हमने 370 को खत्म किया, राम मंदिर भी बन रहा है और ट्रिपल तलाक भी खत्म किया गया है। आने वाले दिन में निश्चित तौर पर इस पर भी पार्टी विचार करेगी।
वहीं कांग्रेस इस पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री मथुरा दत्त जोशी ने कहा है कि बीजेपी को इस तरह के मुद्दे केवल चुनाव में ही याद आते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में पिछले 7 साल और प्रदेश में 5 साल से बीजेपी की सरकार है, बीजेपी को तब यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात याद नहीं आई। मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि प्रदेश में अब चुनावी माहौल है और देश में धार्मिक भावनाएं को लेकर राजनीति की जा रही है। ऐसे में भाजपा अपनी तुष्टिकरण की संकीर्ण राजनीति दिखा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


