उत्तराखंड
श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में हरेला सप्ताह पर किया पौधारोपण…
देहरादून : श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता देहरादून में हरेला सप्ताह के अंतर्गत परिसर में पौधारोपण किया गया। मंगलवार को प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने सर्वप्रथम तेजपत्ते का पौधा रोप कर वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की।इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए पौधारोपण को 15 अगस्त तक लगातार चलाया जायेगा।
पीटीए के पूर्व अध्यक्ष बलबीर तोमर के सहयोग से वनविभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये फलदार नींबू व अमरूद तथा औषधीय पौधे रीठा व तेजतर्रार के पौधे कालेज की बाउंड्रीवाल के साथ- साथ लगाये गये।एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा.सुमेर चंद ने बताया कि सभी स्वयंसेवियों को हरेला पर्व के अंतर्गत एक पेड़ अनिवार्य रूप से लगाने का लक्ष्य दिया गया है।इस मौके पर डा मंजु अग्रवाल, डा.जितेंद्र दिवाकर, डा.आराधना भंडारी,डा.सरन सिंह, डा.पवन भट्ट, अंकुर शर्मा, रोशन बख्श व अर्जुन सहित विद्यार्थी कुसुम, निकिता,रुचि व महक आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…

















Subscribe Our channel


