उत्तराखंड
यहां गुलदार का आतंक से दहशत, 12वीं तक के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र किए बंद
पौड़ी जिले के प्रखंड रिखणीखाल के अंतर्गत ग्राम गुठेर्ता सहित आसपास के गांवों में एक बार फिर गुलदार का आतंक छा गया है। पिछले दो माह में ऐसा कोई दिन नहीं, जब गुलदार ने क्षेत्र में किसी मवेशी को निवाला न बनाया हो। गुलदार के डर से ग्रामीण सूरज छिपने के बाद घरों में कैद होने को मजबूर हैं।
इधर, प्रशासन ने गुलदार के लगातार बढ़ते आतंक के चलते प्रभावित क्षेत्र में पड़ने वाले तेरह विद्यालयों में 22 दिसंबर तक का अवकाश घोषित कर दिया है। प्रखंड रिखणीखाल के अंतर्गत ग्रामसभा गुठेर्ता के तोक ग्राम कोटा में छह वर्षीय आदित्य को गुलदार ने निवाला बना दिया। आदित्य अपनी मां के साथ रक्षा बंधन पर्व के चलते अपने ननिहाल आया था। घटना के बाद हरकत में आए वन महकमे ने गुलदार पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए।
विभाग ने क्षेत्र से दो गुलदार पिंजरे में कैद किए, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। लेकिन, अब एक बार फिर क्षेत्रीय जन गुलदार के आतंक के साए में जीने को विवश है। पिछले दो माह से गुलदार ने गुठेर्ता, कोटा, पीपलसारी, बमासू, हिटोली, कंडिया, देवियोंखाल सहित आसपास के गांवों में जबरदस्त आतंक फैलाया हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…

















Subscribe Our channel


