उत्तराखंड
मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत पूरे देहरादून में आयोजित हुए कार्यक्रम…
देहरादून: मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत शनिवार को जनपद के 5 विकास खण्डों (चकराता, कालसी, रायपुर, सहसपुर एवं विकासनगर) में कार्यक्रम का संचालन हुआ, जिसमें जनपद में 62 ग्राम पंचायतों में 09 अगस्त 2023 से आतिथि तक कुल 176 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के तहत शिलाफलकम की स्थापना, पंचप्रण शपथ एवं सेल्फी, वसुधा वन्दन, वीरों का वन्दन तथा झण्डारोहण किया गया एवं अन्त में राष्ट्रगान के माध्यम से कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम में माननीय ग्राम्य विकास मंत्री, उत्तराखण्ड गणेश जोशी एवं माननीय विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुण्डीर, माननीय विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ एवं सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के जिला पंचायत सदस्य, प्रधानगण, सम्मानित वीरों के परिजन, ग्रामीणजन तथा सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आदि उपस्थित थे।
बता दें कि आगामी 15 अगस्त तक जनपद की सभी 401 ग्राम पंचायतों एवं 7 शहरी क्षेत्रों में उक्त कार्यक्रम करवाया जायेगा तत्पश्चात प्रत्येक ग्राम पंचायत/नगरीय क्षेत्रों से विकास खण्ड एवं विकास खण्ड से नई दिल्ली कर्तव्य पथ तक मिट्टी यात्रा निकाली जायेगी।
कार्यक्रम का अन्तिम समारोह नई दिल्ली कर्तव्य पथ पर 27 अगस्त 2023 से 30 अगस्त 2023 तक आयोजित किया जायेगा. जिसमें प्रत्येक राज्य से लाई गयी मिट्टी से विशेष वाटिका जिसे अमृत वाटिका कहा जायेगा, का निर्माण किया जायेगा ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



