ऑर्गेनिक खेती हमारे रीति रिवाज का हिस्सा, हरेला पर्व पर डीएम रीना जोशी ने दिया सन्देश - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

ऑर्गेनिक खेती हमारे रीति रिवाज का हिस्सा, हरेला पर्व पर डीएम रीना जोशी ने दिया सन्देश

उत्तराखंड

ऑर्गेनिक खेती हमारे रीति रिवाज का हिस्सा, हरेला पर्व पर डीएम रीना जोशी ने दिया सन्देश

पिथौरागढ़:  हरेला पर्व पर विकासखंड विण के ग्राम हुड़ेती में स्थित महादेव धारा एवं माता कौशल्या मंदिर क्षेत्रांतर्गत वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, जिलाधिकारी रीना जोशी, डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े एवं एसपी लोकेश्वर सिंह ने विभिन्न प्रजाति के वृक्षों के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर उपस्थित अनेक गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों, एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी वृक्षारोपण किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष दीपका बोहरा एवं जिलाधिकारी रीना जोशी ने संयुक्त रूप से महादेव जलधारा के रुपये 7 लाख की लागत के जीर्णोद्धार कार्यों का लोकार्पण भी किया। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने जनपद वासियों को हरेला पर्व की बधाई दी। वहीं उन्होंने जिला पंचायत की ओर से जल संरक्षण के क्षेत्र में हुए कार्यों की जानकारी भी लोगों को दी।

इस दौरान जिलाधिकारी रीना जोशी ने जनपद वासियों को हरेला पर्व की बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हरेला पर्व हमे ऑर्गेनिक खेती करने का सन्देश देता है। ऑर्गेनिक खेती हमारे रीति रिवाज का हिस्सा रहा है यह हमें लोक पर्व में देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि हमें ऑर्गेनिक खेती को अपनाना है। अपने रीति रिवाजों के साथ अपनी प्रकृति को जीवित रखना है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

To Top
0 Shares
Share via
Copy link