उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड से इन दो अधिकारियों को रिलीव करने के आदेश जारी, यहां होगी नई तैनाती…
देहरादूनः उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों को रिलीव करने के आदेश जारी कर दिए है। आईपीएस अधिकारी संजय गुंज्याल, आईएएस अधिकारी अमित नेगी को केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दिया है। पिछले दिनों दोनों अधिकारियों को केंद्र सरकार में तैनाती के आदेश जारी हो चुके थे। जिसके बाद अब राज्य सरकार ने इन्हें रिलीव कर दिया है।
बता दें कि आईएएस अधिकारी अमित नेगी राज्य में सचिव वित्त एवं स्वास्थ्य के पद पर तैनात थे। इन्हें केंद्रीय वित्त मंत्रालय में नवीन तैनाती के लिए मंजूरी दे दी गई है। अमित नेगी अब वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर अपनी सेवाएं देंगे। वहीं भारतीय पुलिस सेवा के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी संजय गुंज्याल भी रिलीव हो गए हैं। एडीजी पुलिस संजय गुंज्याल को भी बीएसएफ में तैनाती मिली है । उत्तराखंड पुलिस विभाग में तैनात संजय गुंज्याल साल 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने देहरादून, हरिद्वार, जैसे कई जनपदों में जिला पुलिस का नेतृत्व करने के साथ ही गढ़वाल रेंज के डीआईजी का कार्यभार भी संभाला।
गौरतलब है कि आईपीएस संजय गुंज्याल वर्तमान में आईजी से प्रमोशन पाकर एडीजी इंटेलिजेंस उत्तराखंड का पदभार संभाल रहे थे। ऐसे में अब उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत गृह मंत्रालय द्वारा बीएसएफ आईजी के रूप में 5 साल के लिए नियुक्त किया गया है। सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी और प्रमुख सचिव गृह आरके सुधांशु ने दोनों अधिकारियों के रिलीज किए जाने की पुष्टि की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम

















Subscribe Our channel


