उत्तराखंड
कार्रवाई: केदारनाथ धाम मे सफाई व्यवस्था पर लापरवाही, हजारों का चालान…
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा का गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने गुरुवार को यात्रा मार्ग में संचालित विभिन्न हेली कंपनियों के हेलीपैड का निरीक्षण कर सुरक्षा, अभिलेखों एवं साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वच्छता व्यवस्थाओं में लापरवाही बरतने पर विभिन्न संस्थानों पर 87900 रुपए का चालान किया गया।
फाटा में संचालित हेली कंपनी थुंबी एविएशन एवं ट्रांस भारत में उचित साफ-सफाई व्यवस्था न पाए जाने पर संबंधित कंपनियों पर 45000 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया। 16 होटल एवं रेस्तरां द्वारा आसपास सफाई न रखने एवं कूड़ा फैलाने पर 42,900 रूपए का चालान किया गया। जिसमें सर्वाधिक 20 हजार रूपए का चालान तुरिया हेली रिजार्ट एवं शिवाय इन होटल एवं रेस्तरां का 10 हजार रूपए का चालान किया गया।
जिलाधिकारी ने सभी होटल संचालक एवं हेली कंपनियों के संचालकों को सख्त हिदायत दी है कि यदि भविष्य में किसी भी होटल संचालक एवं हेली कंपनी द्वारा दोबारा स्वच्छता के मामलों में लापरवाही बरती गई या गंदगी फैलायी गई तो भारी अर्थदंड वसूलने के साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उधर मानसून को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को यात्रा मार्ग में अति संवेदनशील क्षेत्रों में टेंट एवं फड़ लगाने वालों को हटाने के निर्देश भी दिये।
कार्रवाई: केदारनाथ धाम मे सफाई व्यवस्था पर लापरवाही, हजारों का चालान…
कार्रवाई: केदारनाथ धाम मे सफाई व्यवस्था पर लापरवाही, हजारों का चालान… pic.twitter.com/VAJu8W31kQ
— Pahadi khabarnama ( पहाड़ी खबरनामा ) (@pahadi_khabar) June 7, 2024

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


