उत्तराखंड
Uttarakhand Premier League 2023: नैनीताल निंजस को मिली जीत, विजय बोरा बने प्लेयर ऑफ़ दी मैच
सोमवार को उत्तराखंड प्रीमियर लीग का एक अहम मुकाबला देहरादून के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में नैनीताल निंजस और हरिद्वार हीरोज के बीच खेला गया। यह मुकाबला हरिद्वार हीरोज के लिए काफी अहम मुकाबला था, खिताबी दौड़ में बने रहने के लिए उन्हें इस मुकाबले को हर हाल में जीतना था लेकिन नैनीताल निंजस ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर हरिद्वार हीरोज को 15 रनों से हरा दिया, जिसके बाद हरिद्वार हीरोज को लगातार चौथी बार हार का सामना करना पड़ा है।
बता दें कि 17 ओवर के निर्धारित खेल में नैनीताल निंजस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और आठ विकेट खोकर 158 रन बोर्ड पर लगाये। ओपनर विजय बोरा ने 21 गेंदों में हाफ सेंचरी पूरी की, उन्होंने कुल 23 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन बनाये और आउट हो गए। इसके अलावा आर्यन चौधरी 31 रन, प्रतिक पांडे 29 रन और सौरभ रावत ने 23 रनों की पारी खेली। हरिद्वार हीरोज की तरफ से स्पर्श जोशी ने चार और गौरव नेगी ने तीन विकेट लिए।
जीत के लिए 17 ओवर में 159 रनों का पीछे करते हुए हरिद्वार हीरोज ने काफी धीमी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज मुकेश गुप्ता ने 37 गेंदों में मात्र 26 रन बनाए, उनकी धीमी बल्लेबाजी की वजह से मध्यम क्रम दबाव आ गया। हालांकि कमल सिंह ने 44 रन और अभय नेगी के ताबड़तोड़ 32 रन रनों की पारियां खेली लेकिन वो हरिद्वार हीरोज को जीत तक नहीं पहुंचा सके। 17 ओवर में हरिद्वार हीरोज चार विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी। नैनीताल निंजस अब चार मैचों में पांच अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुँच गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

















Subscribe Our channel



