उत्तराखंड
Uttarakhand News: केदारनाथ दर्शनों के बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वापस लौटे मुकेश अंबानी…
डोईवाला। देश के प्रमुख उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चैयरमेन मुकेश अंबानी केदारनाथ दर्शनों के बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट से मुंबई के लिए वापस रवाना हुए।
अंबानी बृहस्पतिवार सुबह 7:15 बजे अपने विशेष विमान से मुंबई से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से वो सुबह 8 बजे केदारनाथ दर्शनों को हेलीकॉप्टर द्वारा अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ केदारनाथ दर्शनों को रवाना हुए।
केदारनाथ में विशेष पूजा अर्चना और दर्शनों के बाद मुकेश अंबानी हेलीकॉप्टर से वापस 12:45 पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। और दोपहर एक बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अपने विशेष विमान द्वारा मुंबई को रवाना हुए। उनके कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। और तमाम खूफिया एजेंसियां अलर्ट रही।
कुछ दिन पहले खराब मौसम ने रोकी थी राह
डोईवाला। मुकेश अंबानी कुछ दिन पहले भी केदारनाथ दर्शनों को उत्तराखंड आए थे। लेकिन खराब मौसम के कारण जॉलीग्रांट से आगे उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नही भर सका। और उसके बाद अम्बानी बृहस्पतिवार को जॉलीग्रांट पहुंचे। जहां से वो केदारनाथ पहुंचे। और दर्शनों के बाद जॉलीग्रांट से वापस मुंबई रवाना हुए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…

















Subscribe Our channel


