उत्तराखंड
एयरपोर्ट विस्तारीकरण के विरोध में हुई बैठक- क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से जल्द मुलाकात करेगी संघर्ष समिति…
डोईवाला। एयरपोर्ट विस्तारीकरण के विरोध में नागराजा मंदिर अठुरवाला में एक बैठक हुई। जिसमें कहा गया कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से जल्द ही संघर्ष समिति मुलाकात करेगी। बैठक में तय किया गया कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण के विरोध में जल्द ही एक संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा।
समिति के सदस्य व पदाधिकारी जल्द ही सांसद और विधायक से मिलकर अपनी समस्याएं रखेंगे। एयरपोर्ट को जाखन नदी की तरफ ले जाने को लेकर भी चर्चा हुई। इस बारे में एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा।
दिनेश सजवान, पुष्कर सिंह नेगी, महावीर सिंह, नत्थू रावत, बलदेव सिंह, शूरवीर सिंह, गजेंद्र रावत, रविंद्र सिंह नेगी, सुमेर सिंह नेगी, गोविंद सिंह रावत, विक्रम सिंह रावत, नवीन गुप्ता, अनूप सिंह नेगी, एमएल थपलियाल, सागर मनवाल, कमल सिंह राणा, विनोद सिंह, वीरेंद्र सिंह राणा, अजीत सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम

















Subscribe Our channel


