शहादत: टिहरी के एक और जवान की देश के लिए कुर्बानी, परिजनों में कोहराम... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

शहादत: टिहरी के एक और जवान की देश के लिए कुर्बानी, परिजनों में कोहराम…

उत्तराखंड

शहादत: टिहरी के एक और जवान की देश के लिए कुर्बानी, परिजनों में कोहराम…

टिहरी: उत्तराखंड के लिए दुःखद खबर आ रही है। 24 घंटे जे भीतर टिहरी के एक और जवान की शहादत ने प्रदेश को तोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुंछ में सूबेदार अजय रौतेला के शहीद होने की खबर है। बताया जा रहा है कि सूबेदार अजय रौतेला टिहरी गढ़वाल के रहने वाले थे। टिहरी के नरेंद्रनगर ब्लॉक के रामपुर खाड़ी गांव निवासी सूबेदार अजय रौतेला के शहीद होने की खबर सामने आ रही है। वर्तमान में सूबेदार अजय रौतेला का परिवार देहरादून क्लेमनटाउन में निवासरत है।

बताया जा रहा है कि पुंछ में आतंकी मुठभेड़ में सूबेदार अजय रौतेला शहीद हो गए। आतंकी मुठभेड़ अभी चल रही है। जिस कारण अभी उनका पार्थिव शरीर नहीं निकाला जा सका है। शहीद के भाई शिक्षक दीपक रौतेला ने बताया कि अजय के परिवार में तीन बेटे और पत्नी है। बीते शुक्रवार को ही सभी घरवाले देहरादून से गांव आ हैं। अभी सेना की तरफ से उन्हें इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

गौरतलब है कि हमेशा ही देवभूमि के वीर सपूतों ने अपनी जान की परवाह किए बिना देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। न जाने कितने ऐसे परिवार हैं जो अपने वीर सपूतों को खो चुके हैं। अभी 24 घंटे पहले ही खबर आई थी कि उत्तराखंड के दो जांबाज़ पुंछ में शहीद हो गए। टिहरी गढ़वाल के विक्रम सिंह नेगी और चमोली जिले के योगंबर सिंह के पुंछ में शहीद होने की खबर सामने आई थी। जिनके पार्थिव शरीर आज ही उनके गांव पहुंचे हैं।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
9 Shares
Share via
Copy link