उत्तराखंड
आदमखोर गुलदार के हमले से लहूलुहान हुआ व्यक्ति, क्षेत्र में मची दहशत…
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आंतक बढ़ता जा रहा है। हर दिन जंगली जानवरों के हमलों की खबरें ग्रामीणों के मन दहशत पैदा कर रही है , ताजा घटनाक्रम पौड़ी जिले का है यहां द्वारीखाल ब्लॉक के ग्राम ग्वीन बड़ा में आदमखोर गुलदार ने आतंक मचा रखा है। बुधवार को गांव ग्वीन बड़ा में दिनेश सिंह पंवार 48 वर्ष पुत्र माधो सिंह पंवार पर गुलदार ने हमला कर दिया। दिनेश खेतों के पास बकरी चुगाने गए थे इस दौरान गुलदार ने उनपर हमला बोल दिया।
अपनी बहादुरी से दिनेश ने गुलदार को भागने के लिए मजबूर कर दिया लेकिन इस दौरान वे बुरी तरह जख्मी हो गए दिनेश के हाथ और छाती पर गुलदार के पंजे से गहरे घाव बन गए। जानकारी के अनुसार, शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल दिनेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चेलूसैण पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। फिलहाल कोटद्वार चिकित्सालय में चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। वन विभाग को इसकी सूचना दे दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



