उत्तराखंड
भीमताल में बड़ा हादसा, हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस खाई में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
क्रिसमस के मौके पर बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। बुधवार को भीमताल के तल्लीताल के निकट एक रोड़वेज की बस गहरी खाई में गिर गई जिसमें चार लोगों की मौत की खबर है जबकि कई लोगों के घायल होने की आशंका है। फिलहाल शासन प्रशाशन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।
जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी डिपो की रोड़वेज की बस तल्लीताल के सलडी बैंड पर खाई में जा गिरी। बस हल्द्वानी की ओर आ रही थी। हादसे के वक्त बस में 25 से 30 लोग सवार बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि हादसे में कई लोग हताहत हो सकते हैं। फिलहाल स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है, घायलों को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भेजा जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
पत्रकार सम्मान को नई मजबूती दे रहे हैं बंशीधर तिवारी, पत्रकारों को पेंशन की संस्तुति…
Health: स्वास्थ्य सेवा और मेडिकल शिक्षा में नई ऊर्जा। SGRR के द्वि-आयामी आयोजनों ने प्रदेश में बटोरी प्रशंसा
नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM धामी
40 प्रतिशत से कम धनराशि खर्च करने वाले विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाए: प्रभारी मंत्री…
राजनीति: मंच से पर्ची फेंक बोले सीएम धामी- “इसमें पढ़ना भी क्या है यार, इसे फेंक ही देते हैं”

















Subscribe Our channel



