उत्तराखंड
Big breaking: साल की अंतिम कैबिनेट बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर…
वर्ष 2021 में धामी सरकार की आज अंतिम कैबिनेट बैठक होने जा रही है। इसके अलावा संभवतः यह चुनाव आचार संहिता से पूर्व की अंतिम बैठक भी है। इस लिहाज से यह काफी अहम मानी जा रही है, जिसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं के अलावा कई लोक लुभावन प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मुहर लगने की संभावनाएं हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्ष में मंत्रिमंडल की बैठक आज सचिवालय में दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। माना जा रहा है कि बैठक में राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों के लिए क्षैतिज आरक्षण को लेकर प्रस्ताव आ सकता है। नई स्वास्थ्य नीति के अलावा कई विभागों की सेवा संशोधित नियमावलिों पर भी कैबिनेट की मंजूरी मिलने की संभावना है। वेतन विसंगति समिति की रिपोर्ट पर भी कोई निर्णय आ सकता है ।
इसके अलावा चुनाव आचार संहिता से पूर्व होने जा रही कैबिनेट बैठक में सरकार का प्रयास रहेगा कि वह ऐसे किसी भी फैसले लेने में चूक नहीं करेगी, जिसका उन्हें मलाल रहेगा। इस लिहाज से माना जा रहा है कि उक्त बैठक में कुछ लोक लुभावन फैसले भी लिए जा सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम

















Subscribe Our channel


