उत्तराखंड
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नैनीताल के पोलिंग बूथ पर अपना मतदान किया…
आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने प्रातः प्रान्तीय खण्ड लोनिवि नैनीताल के पोलिंग बूथ पर अपना मतदान किया। रावत ने कुमाऊं मण्डल के सभी लोगों से नागर निकाय निर्वाचन में वोट डालने की अपील की और कहा लोकतन्त्र में अपनी भागीदारी अवश्य करें। उन्हांेने कहा कुमाऊं में संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है।
इसके पश्चात आयुक्त दीपक रावत एवं डीआईजी डा0 योगेन्द्र रावत द्वारा संयुक्त रूप से राजकीय इन्टर कालेज बनभूलपुरा, एचएन इन्टर कालेज, महर्षि स्कूल एवं नगर निगम इन्टर कालेज काठगोदाम के पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयुक्त ने कहा कि कुमाऊं मण्डल के सभी जनपदों में पोलिंग शान्ति से चल रही है, कही से कोई अप्रिय घटना की सूचना नही है। उन्हांेने कहा मण्डल के सभी नागरिक बिना किसी भेदभाव से मजबूत लोकतंत्र के लिए अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

















Subscribe Our channel

