उत्तराखंड
जॉब: आपदा प्रबंधन मे निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन, पढ़िए खबर…
देहरादून। नौकरी की तलाश कर रहे हैं युवाओं के लिए अच्छी खबर है अगर आप इस नौकरी की पात्रता रखते हैं तो जल्द आवेदन करें। कार्यालय जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चम्पावत एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, चम्पावत में पुनर्गठन एवं स्वीकृत पदों के सापेक्ष जनपद चम्पावत में रिक्त पदों हेतु संविदा के आधार पर नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।
जानकारी के अनुसार सहायक कंसलटेंट 01 पद (₹20,000.00 / प्रतिमाह नियत मानदेय / संविदा के आधार पर) तथा सहायक प्रबन्धक / प्रभारी 03 पद (₹25,000.00/ प्रतिमाह (अधिकतम) नियत मानदेय / संविदा के आधार पर) नियुक्ति होनी है। इच्छुक व अर्ह अभ्यार्थियों द्वारा अपना पूर्ण रूप से भरा आवेदन पत्र फोटो सहित स्व-प्रमाणित समस्त शैक्षिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्रों की छायाप्रति स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, चम्पावत,पिन-262523 में दिनांक- 12.09.2022 तक 05:00 बजे सायं तक प्राप्त किये जायेंगे।
–अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन मान्य नहीं होगा।
पदों सहित अन्य संबंधित अधिक जानकारी, शैक्षिक योग्यता एवं अधिमानी अर्हता का सम्पूर्ण विवरण जनपद चम्पावत की वैवसाइट https://champawat.nic.in/notice/new-_-recruitment-in-disaster-management-champawat/
में उपलब्ध है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel



