उत्तराखंड
युवाओं के लिए काम की खबर, इस बार ये विवि भी कराएगी पीएचडी, जानें कैसे होंगे एडमिशन…
पीएचडी करने की सोच रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। श्रीदेव सुमन विवि इसी शिक्षा सत्र 2023 से पहली बार प्री-पीएचडी शुरू करने जा रही है। बताया जा रहा है कि अप्रैल माह के द्वितीय सप्ताह से प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदनपत्रों की बिक्री शुरू होगी। मई में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके तहत 16 विषयों में प्री पीएचडी के लिए सौ सीटें निर्धारित की गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार श्रीदेव सुमन विवि पहली बार प्री पीएचडी कराने जा रहा है। विवि द्वारा हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, सैन्य विज्ञान, कामॅर्स, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, भू-गर्भविज्ञान, गणित, भूगोल,समाजशास्त्र विषय में प्री पीएचडी कराई जाएगी। पहले चरण में इस सत्र में सिर्फ विवि के ऋषिकेश कैंपस में ही प्री-पीएचडी शुरू होगी।
बताया जा रहा है कि एंट्रेस के लिए पाठ्यक्रम तैयार विवि द्वारा कॉमन एंट्रेस टेस्ट के लिए पाठ्यक्रम तैयार कर लिया गया है। प्रवेश परीक्षा में 100-100 अंकों के दो प्रश्न पत्र होगे। पहला प्रश्न सामान्य अध्ययन और दूसरा प्रश्नपत्र यूजीसी नियम के अनुसार विषय से संबधित होगा। कहा कि शोध कार्यों का लाभ स्थानीय सुमदाय को मिले इसलिए विवि सभी विषयों में स्थानीय मुद्दों पर ही शोध कराने पर विशेष फोकस करेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel


