बड़ी खबरः भारतीय युवा कांग्रेस ने संदीप चमोली को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

बड़ी खबरः भारतीय युवा कांग्रेस ने संदीप चमोली को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर…

उत्तराखंड

बड़ी खबरः भारतीय युवा कांग्रेस ने संदीप चमोली को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर…

देहरादूनः उत्तराखंड कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप चमोली को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। संदीप चमोली को उनके अनुभव और अच्छी पैठ के चलते राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। संदीप के राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक बनने से कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य पर आयोजित ‘सहकारिता में सहकार’ कार्यक्रम आयोजित हुआ

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा लंबे समय के बाद किसी युवा कांग्रेस उत्तराखंड के पदाधिकारी को राष्ट्रीय स्तर पर काम करने का अवसर दिया गया है। संदीप चमोली अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी आवाज बुलंद करते नजर आएंगे। बता दें कि संदीप चमोली के पास युवा कांग्रेस उत्तराखंड के कई महत्वपूर्ण पदों काम करने के अनुभव है। इसके साथ ही प्रदेश के युवाओं में भी उनकी अच्छी पैठ है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के धार से ’’स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’’ और ’’आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’’ अभियान का शुभारंभ किया

गौरतलब है कि संदीप चमोली राज्य के तमाम मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करते आए है। वह युवा कांग्रेस के कई पदों पर कार्यरत रहते हुए कई अहम मुद्दों पर बात कर चुके है। उनके इन्ही कार्यों और अनुभव को देखते हुए  भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इस नियुक्ति से युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। वहीं संदीप चमोली ने इस इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया गया है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Advertisement

ADVERTISEMENT

Recent Posts

Advertisement
Advertisement
To Top
1 Shares
Share via
Copy link