उत्तराखंड
हादसा: आजादी का दिन, उत्तराखण्ड मे सड़क हादसा, फिर बच्चों के सामने पिता ने दम तोड़ दिया…
रुड़की: हरिद्वार से दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां रुड़की हाईवे पर दो बाइक की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई है। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने दो बच्चों के सामने दम तोड़ा है।
दोनों बच्चों के भी हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी बृजेश अपने दो बच्चों को बाइक पर बैठा कर सोमवार की सुबह स्कूल छोड़ने के लिए निकले थे। जैसे ही बृजेश सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के कोर कॉलेज के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों बच्चे और ब्रजेश घायल हो गए। सभी को रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


