उत्तराखंड
उत्तराखंड में भाजपा ने 10 सिटिंग एमएलए का टिकट काटकर इनको बनाया प्रत्याशी…
देहरादून: उत्तराखंड में आज भारतीय जनता पार्टी ने अपने 59 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। जिनमें से पार्टी ने मौजूदा 10 सिटिंग एमएलए का टिकट काट दिया है उनके नाम इस प्रकार हैं। थराली से भोपाल राम टम्टा को टिकट दिया गया है। यहां से मुन्नी देवी का टिकट काटा गया है। कर्णप्रयाग से सुरेंद्र सिंह नेगी का टिकट काटकर अनिल नौटियाल को दिया गया है। खानपुर से कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का टिकट काटकर उनकी पत्नी रानी देवयानी को दिया गया है। हालांकि, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन खुद ही पार्टी से अपनी पत्नी को टिकट देने की मांग कर रहे थे।
यमकेश्वर विधानसभा से रितु खंडूरी का टिकट काटकर रेणु बिष्ट को दिया गया है। पौड़ी विधानसभा से विधायक मुकेश कोली का टिकट काटकर राजकुमार पोरी को दिया गया। गंगोलीहाट से मीना गंगोला का टिकट काटकर फकीर राम टम्टा को दिया गया है । कपकोट से बलवंत भौर्याल का टिकट काटकर सुरेश गढ़िया को दिया गया है।
द्वाराहाट से महेश नेगी का टिकट काटकर अनिल शाही को टिकट दिया गया है । अल्मोड़ा से कैलाश शर्मा को टिकट देकर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान का टिकट काट दिया गया है। काशीपुर से हरभजन सिंह चीमा का टिकट काटकर उनके बेटे त्रिलोक सिंह चीमा को टिकट दिया गया है। यहां भी हरभजन सिंह चीमा ने ही अपने बेटे के लिए पैरवी की थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



