उत्तराखंड
उत्तराखंड में इस वेबसाइट से अब बीमारी और उनके उपचार के साथ ही मिलेंगी ये सुविधाएं, मरीजों को होगा फायदा…
उत्तराखंड में आयुष विभाग के अन्तर्गत मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने प्रदेश में पंचकर्मा केन्द्रों को बढ़ावा दिए जाने के सम्बन्ध में बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आयुर्वेद को मजबूती दिए जाने की आवश्यकता है, इसके लिए आयुर्वेद में पंचकर्मा को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
मुख्य सचिव ने आयुष विभाग को अपनी वेबसाईट भी अपग्रेड करने के निर्देश देते हुए कहा कि वेबसाईट में बीमारी और उनके उपचार के साथ ही प्रदेश में उनसे सम्बन्धित सुविधाएं कहां-कहां उपलब्ध हैं, सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध करायी जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि आयुर्वेदिक पद्धति उच्चस्तरीय होने के बावजूद प्रमाणों की कमी के कारण ज्यादा प्रयोग में नहीं ली जाती। उन्होंने कहा कि इसके लिए अनुसंधान और प्रलेखन की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है व रिसर्च को बढ़ावा दिए जाने के लिए प्रोत्साहन दिया जाए। इस अवसर पर सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



