उत्तराखंड
बड़ी खबर: धामी कैबिनेट की पहली बैठक के महत्वपूर्ण फैसले, जानिए…
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह के ठीक बाद कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए।

देहरादून: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बनने की बाद धामी सरकार एक्शन मोड में नजर आए। शपथ ग्रहण समारोह के ठीक बाद धामी की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। गेस्ट टीचरों को 15 हज़ार की जगह अब 25 हज़ार मानदेय दिया जाएगा। मनरेगा कर्मियों को हड़ताल के समय का पैसा दिया जाएगा। 22 हजार पदों पर सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही लगभग 20 हजार उपनल कर्मचारियों को समान काम का समान वेतन देने का लाभ देने के लिए मंत्री मंडलीय उप समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के ग्रेड पे प्रस्ताव पर उप समिति गठित करने की मंजूरी दी गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
महेंद्र भट्ट सर्व सम्मति से बने उत्तराखंड के भाजपा अध्यक्ष
पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने दी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को शुभकामनाएं
रुद्रप्रयाग: डीएम प्रतीक जैन ने केदारनाथ जीर्णोद्धार और पुनर्विकास परियोजना की समीक्षा बैठक ली
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड कैंपा शासी निकाय की बैठक हुई
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! ट्रेन के किराए में 1 जुलाई से होगा बड़ा बदलाव
