चमोली हादसे में गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों का कैसा है हाल? जानिए - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

चमोली हादसे में गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों का कैसा है हाल? जानिए

उत्तराखंड

चमोली हादसे में गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों का कैसा है हाल? जानिए

एम्स ऋषिकेश के ट्राॅमा वार्ड में भर्ती चमोली हादसे के 11 घायलों में 9 घायलों को एम्स से बीते रोज डिस्चार्ज कर दिया गया था। दो गंभीर रूप से घायल लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। गंभीर रूप से घायल संदीप पुत्र सुलोचन राम और सुशील पुत्र सुदामा का अभी एम्स के ट्राॅमा वार्ड में उपचार चल रहा है।

ट्राॅमा सर्जन डाॅ. मधुर उनियाल ने बताया कि संदीप अब वेंटिलेटर से बाहर हैं और वह पहले से थोड़ा ठीक हैं। जबकि सुशील की किडनी में दिक्कत अभी भी बनी हुई है। डाॅ. मधुर उनियाल ने बताया कि नेफ्रोलाॅजी के चिकित्सकों के परामर्श के आधार पर सुशील का इलाज किया जा रहा है।

आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने एम्स पहुंचकर घायल लोगों का हाल-चाल जाना साथ ही अस्पताल प्रशासन सहित उपचार कर रही चिकित्सकों की टीम से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की।

उन्होंने सबसे पहले उन्होेंने इलैक्ट्रिक बर्न की वजह से बुरी तरह झुलसे घायल संदीप का हाल जाना और बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित पूरा देश इस घटना से आहत है और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहा है। उन्होंने घायल संदीप और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद रक्षा राज्यमंत्री दूसरे घायल सुशील को देखने गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…

इस दौरान संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने उन्हें बताया कि ट्राॅमा तथा बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम घायलों के स्वास्थ्य की गहन निगरानी में जुटी है। चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि घायलों के इलाज में कोई कमी न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बताया कि दोनों घायलों की जल्दी रिकवरी के लिए मेडिकली स्तर पर पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link