हल्द्वानी में तेज रफ्तार कार की भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत, 3 घायल... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

हल्द्वानी में तेज रफ्तार कार की भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत, 3 घायल…

उत्तराखंड

हल्द्वानी में तेज रफ्तार कार की भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत, 3 घायल…

मुखानी थाना क्षेत्र के हल्द्वानी- कालाढूंगी मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर से भीषण सड़क हादसा हो गया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑल्टो सवार मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई है तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…

जानकारी के अनुसार, ऑल्टो और फॉक्सवैगन कारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गयी। बताया जा रहा है कि ऑल्टो कार कालाढूंगी से हल्द्वानी की ओर आ रही थी फॉक्सवैगन कार हल्द्वानी से कालाढूंगी की ओर जा रही थी टक्कर इतनी जबरदस्ती की दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।

हादसे में ऑल्टो में सवार 40 वर्षीय कमलेश सिंह निवासी बैल पड़ाव और उनकी माता 60 वर्षीय भावना सिंह की दर्दनाक मौत हो गई है। कमलेश सिंह की पत्नी 35 वर्षीय भावना गंभीर रूप से घायल हुई हैं इसके अलावा फॉक्सवैगन कार में सवार एक महिला और पुरुष भी घायल हुए हैं सभी घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement

Popular Post

Recent Posts

Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link