उत्तराखंड
स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में होली एंजल के विद्यार्थियों ने जीता गोल्ड…
Dehradun. रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 21वी उत्तराखंड स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2022 का द टोंस ब्रिज स्कूल देहरादून में 13 नवंबर 2022 को आयोजन हुआ।
जिसमें डोईवाला स्थित होली एंजेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेशम माजरी के छात्रों ने भी प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मसूरी, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, रुद्रपुर से आए हुए खिलाड़ियों ने भी खेल में अपना दमखम दिखाया। होली एंजेल के विद्यार्थियों में आयुष कुमार,नैतिक कुमार, आयुष नेगी, आयुष,कृष्णा पुरोहित ने रोलर हॉकी में गोल्ड और सृष्टि गुप्ता ने सिल्वर मेडल जीता।
विद्यालय के डायरेक्टर डॉ आकाश कुसुम बछेती ने आज बाल दिवस के अवसर पर मेडल प्राप्त बच्चों को शुभकामनाएं दी। और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्राचार्य जॉन डेविड नंदा ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। और भविष्य निर्माण के लिए उत्साहित किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



