उत्तराखंड
BREAKING: टिहरी जिले में 23 अगस्त को स्कूल की छुट्टी, कक्षा 1 से 12 तक…
टिहरी गढ़वाल : जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत कक्षा 1 से 12 तक के समस्त विद्यालयों (निजी एवं सरकारी) एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में दिनांक 23 अगस्त, 2023 को अवकाश रहेगा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 23 अगस्त, 2023 को जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं अत्यन्त भारी वर्षा, कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा, कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रेड अलर्ट) होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
मौसम पूर्वानुमान एवं वर्तमान में जनपद क्षेत्रान्तर्गत हो रही निरन्तर वर्षा के दृष्टिगत् छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोके जाने के उद्देश्य से दिनांक 23 अगस्त, 2023 (बुद्धवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए गए है। आदेश का अनुपालन न करने वाले प्रबन्धन/प्रधानाचार्य की लापरवाही से यदि कोई घटना घटित होती है, तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



