उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में चोटियों पर जमकर हो रही बर्फबारी , ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे भूस्खलन से अवरुद्ध…
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और दक्षिण पूर्वी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवाओं ने बिगाड़ दिया है। ऊंची चोटियों पर हुए बर्फबारी से तापमान में भी काफी गिरावट आ गई है। राज्य में लगातार बारिश जारी है। ऐसे में बदरीनाथ धाम और गंगोत्री धाम सहित ऊंचाई वाली चोटियों पर जमकर हिमपात हुआ है। जिससे यहां घाटी में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। वहीं, ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर रडांग बैंड के पास मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है।
बताया जा रहा है कि बदरीनाथ और यमुनोत्री धाम में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। धारचूला और मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जबरदस्त हिमपात हुआ है। गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर कई जगह मलबा आने से मार्ग बाधित है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कलियासौड़ और सिरोबगड़ में बंद हो गया है। इस वजह से वाहनों को पौड़ी चुंगी और श्रीकोट में रोका जा रहा है। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में आठ जगह मलबा आने से बंद पड़ा हुआ है।
वहीं गोपेश्वर, पीपलकोटी, जोशीमठ, पोखरी, देवाल घाट सहित अन्य विकासखंडों में देर रात से लगातार बारिश जारी है। बारिश को देखते हुए बदरीनाथ की तरफ जाने वाले श्रद्धालु गौचर, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी, जोशीमठ और पांडुकेश्वर में होटलों में ठहरे हैं, जबकि बदरीनाथ धाम पहुंचे यात्री बीती शाम से धाम में ही रुके हुए हैं। प्रशासन की ओर से बदरीनाथ धाम से लौटने वाले यात्रियों को मौसम साफ होने तक धाम में ही रुकने की अपील की जा रही है। तो वहीं, ऋषिकेश से बदरीनाथ धाम जाने वाले तीर्थ यात्रियों को मौसम ठीक होने तक रास्तों में होटलों में ही रुकने की हिदायत दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



